मुंबई
मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन जल्द ही इतिहास बन जाएगी? भविष्य में हकीकत में ऐसा होने की संभावना है। क्योंकि, मुंबई रेलवे विकास निगम (MRVC) ने 238 वंदे भारत मेट्रो ट्रेनों की खरीद को मंजूरी दे दी है। इसे उपनगरीय रेल नेटवर्क की उन्नति दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। जानते हैं कि कब तक यह सेवा शुरू हो जाएगी और इसका रूट और टाइमिंग क्या होगा?
मुंबई रेलवे विकास निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुंबई में स्थानीय स्तर पर 238 वंदे भारत मेट्रो ट्रेनें जल्द शुरू की जाएंगी। ये रेक मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट-III (एमयूटीपी-III) और 3ए (एमयूटीपी-3ए) के तहत खरीदे जाने हैं। सबसे खास बात यह है कि इनकी मैन्युफैक्चरिंग मेक इन इंडिया की गाइडलाइंस के मुताबिक की जाएगी। रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के लिए यह परियोजना रेल मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार के तहत लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं पर 10,947 करोड़ रुपये और 33,690 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
100 KM से कम दूरी वाले शहर जुड़ेंगे
वंदे भारत मेट्रो भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस का मिनी वर्जन होगी। वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की घोषणा केंद्रीय बजट 2023-24 में की गई थी। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत मेट्रो में अत्याधुनिक रेक होंगे। ये 100 किमी से कम दूरी वाले शहरों से जुड़े होंगे।
कब तक होंगी तैयार, कब-कब चलेंगी
वंदे मेट्रो लोकल ट्रेनों में भीड़ कम करने में मदद करेगी और मुंबईवासियों के लिए यह अच्छी खबर है। यह ट्रेन दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। इसलिए यह ट्रेन एक ही रूट पर दिन में 4-5 बार चलेगी। सामान्य वंदे भारत ट्रेन में 16 कोच होते हैं लेकिन इस ट्रेन में 8 कोच होंगे। इससे मजदूर वर्ग और छात्र कम समय में एक शहर से दूसरे शहर जा सकेंगे। विश्व स्तरीय परिवहन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

More Stories
‘जज ने समझा नहीं’: केजरीवाल-सिसोदिया को छोड़ने को तैयार नहीं सीबीआई, HC में हुई गलती की पहचान
तेल में आग और बाजार में भागमभाग: क्या भारतीय निवेशकों को घबराना चाहिए? हिस्ट्री क्या कहती है?
PM मोदी-कार्नी बैठक में बड़ा फैसला: 50 अरब डॉलर तक बढ़ेगा द्विपक्षीय व्यापार, कई अहम मुद्दों पर सहमति