घटना पर लिया संज्ञान, कार्यवाही करने के दिये निर्देश
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी की घटना का संज्ञान लेकर दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कड़े शब्दों में कहा कि क़ानून को अपने हाथ में लेने वालों पर सख़्त कार्रवाई की जाए। मध्यप्रदेश शान्ति का टापू है, यहाँ अराजकता और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने जिला एवं पुलिस प्रशासन को असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। इंदौर पुलिस प्रशासन ने तुकोगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना के आरोपियों के विरूद्ध पुलिस प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

More Stories
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू
राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक में की सहभागिता
ट्रिपल आईटी भोपाल में कोडर आर्मी के संस्थापक रोहित नेगी एवं सह संस्थापक आदित्य टंडन का छात्रों के साथ विशेष सत्र आयोजित।