बगहा
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को एक यात्री बस से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ चरस बरामद किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। बगहा के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक यात्री बस से मादक पदार्थों की बड़ी खेप नेपाल से बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रही है। इसी सूचना के आधार पर एक विशेष टीम गठित कर धनहा थाना के रतवल चेक पोस्ट के पास जांच अभियान शुरू की गई। तलाशी अभियान के दौरान राज ट्रेवल्स (एक यात्री बस) में बैठे एक यात्री के पास से लगभग 35 किलो ग्राम चरस बरामद किया गया।
सरोज ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 7 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान बेतिया के सिकटा के रहने वाले रितेश पटेल के रूप में की गई है। गिरफ्तार युवक ने अपने पूरे शरीर पर बैग के आकार का कपड़ा पहन रखा था, जिसमें चरस छिपाया गया था।

More Stories
भारत-जापान की साझेदारी से अंतरिक्ष का कचरा होगा साफ, पुराने सैटेलाइट का मलबा हटाने की तैयारी
राजकोट में अहीर समाज का शाही गरबा, 1300 करोड़ के सोने के गहनों ने खींचा ध्यान
लोकसभा की सीटें 850 करने का प्लान, मोदी सरकार के सामने क्या हैं चुनौतियां?