नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्टरी में हुई दुर्घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा, "मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्टरी में दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से व्यथित हूं। उन सभी के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों। स्थानीय प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।"
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ‘एक्स’ पर किये गए एक पोस्ट के मुताबिक, मोदी ने इस हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की और कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावितों की हरसंभव मदद कर रहा है। पीएमओ ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये दिये जाएंगे और घायलों को पचास-पचास हजार रुपए दिए जाएंगे।

More Stories
एक करोड़ लोग अगर हफ्ते में 3 दिन वर्क फ्रॉम होम करें, ₹70,000 करोड़ बचेंगे!
NEET UG 2026 पेपर लीक: 120 प्रश्न मेल, 600 नंबर के सवाल पहले से आउट, केरल तक जुड़े धांधली के तार, 14 गिरफ्तारियां
तमिलनाडु की इकलौती महिला मंत्री एस कीर्तना ने विधानसभा में शपथ नहीं ली, वजह जानें