रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ प्रवास में आए तिब्बती पार्लियामेंट के दो सांसद श्री गेशे नगाबा गांगरी और श्रीमती तेनजिऩ चोएजिऩ ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सांसदों ने मुख्यमंत्री श्री साय को तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा की तरफ से सम्मान स्वरूप तिब्बतन स्कार्फ खाता और स्मृति चिन्ह भेंट की।
सांसदों ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ में रह रहे तिब्बतियों को सरकार के द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग की सराहना की। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू भी मौजूद थे। तिब्बती पार्लियामेंट के दो सांसद श्री गेशे नगाबा गांगरी और श्रीमती तेनजिऩ चोएजिऩ 30 जनवरी से 5 फरवरी तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं।

More Stories
मोहन भागवत कल पहुंचेंगे बिलासपुर, बौद्धिक वर्ग को करेंगे संबोधित
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों को मिल रही वैश्विक पहचान