इस्लामाबाद
पाकिस्तान की हालत इस कदर खराब हो गई है कि लोगों को खाने के भी लाले पड़ गए हैं। कुछ दिनों पहले जो हाल श्रीलंका का दिखाई दे रहा था अब वैसी ही चीजें पाकिस्तान में भी नजर आने लगी हैं। चीनी कर्ज के मकड़जाल ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है। खाद्य संकट के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि लोग अपने जान की बाजी लगाकर गेहूं से लदे ट्रक का पीछा कर रहे हैं। बहुत सारे लोग ट्रक के पीछे अपनी बाइक दौड़ा रहे हैं।
नेशनल इक्वलिटी पार्टी के चेयरमैन प्रोफेसरर सज्जाद रजा ने यह वीडियो शेयर किया और लिखा, ये कोई मोटरसाइकल रैली नहीं है। पाकिस्तान के लोग आटे से लदे ट्रक का पीछा कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें कम से कम एक पैकेट मिल जाएगा। क्या पाकिस्तान में हमारा कोई भविष्य है? पाकिस्तान में जो कुछ हो रहा है, ये वीडियो बस उसकी एक झलक दिखाता है।

More Stories
बांग्लादेश में 500 कपड़ा कारखाने बंद, 30 हजार टका वेतन की मांग पर सड़कों पर उतरे मजदूर
होर्मुज जलडमरूमध्य 7 नहीं, 2 दिन में खोलने का प्रस्ताव! अमेरिका से समझौते की नई पहल
ईरान का ब्रिटेन पर बड़ा एक्शन, रॉयल नेवी और एयरफोर्स को आतंकी संगठन घोषित किया, MI6 को बताया दुश्मन