मोनगानुई
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच माउंट मोनगानुई में खेला जा रहा है। इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया है। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के छह खिलाड़ियों ने पदार्पण किया, जिसमें कप्तान नील ब्रैंड भी शामिल हैं जिन्होंने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज शेपो मोरेकी ने अपने पहले ही मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज शेपो मोरेकी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत करते हुए अपनी पहली गेंद पर ही विकेट ले लिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शेपो मोरेकी ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली गेंद पर डेवोन कॉनवे (01) को पगबाधा किया। मोरेकी टेस्ट में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट चटकाने वाले चौथे प्रोटियाज गेंदबाज बन गए। वह बर्ट वोग्लर (1906), डेन पीड्ट (2014), हार्डस विलोजेन (2016) के क्लब में शामिल हो गए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 24वें गेंदबाज बने। वेस्टइंडीज के शमर जोसेफ हाल ही में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 23वें खिलाड़ी बने थे। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को आउट किया।
शेपो को दूसरे ओवर में ही गेंद थमाई गई थी। उन्होंने कॉनवे को एलबीडब्ल्यू किया। हालांकि इसके बाद विकेट नहीं हासिल कर सके और पहले दिन 22 ओवर में 81 रन खर्च किए। केन विलियमसन के 30वें और रचिन रविंद्र के पहले टेस्ट शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन दो विकेट पर 258 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा। दिन का खेल खत्म होने पर विलियमसन 112 जबकि रविंद्र 118 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों तीसरे विकेट के लिए 219 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।

More Stories
IPL 2026: SRH vs GT मुकाबला प्लेऑफ की रेस में बना रोमांचक जंग
IPL 2026: CSK और RCB की जीत से प्लेऑफ रेस और रोमांचक, LSG और MI बाहर
सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा ने बेटी को जन्म दिया