भोपाल.
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष पार्टी की रीति नीति, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व प्रवक्ता अजय सिंह यादव एवं वरिष्ठ पत्रकार व आईआईटी कानपुर की एलुमनाई डॉ. वनिता श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने उनका अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव प्रदेश, सह मीडिया प्रभारी जुगल किशोर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिसोदिया, सुनेहा बग्गा उपस्थित थी।

More Stories
तू लाख बेवफा है…, : ओम बिरला पर विपक्ष का शायराना वार, संसद में गरमाया माहौल
राज्यसभा में 26 नेताओं की एंट्री: शरद पवार और सिंघवी समेत कई दिग्गज पहुंचे, हरियाणा-बिहार सीटों पर चुनाव बाकी
केजरीवाल केस की सुनवाई कर रहीं जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर AAP का सवाल, BJP से रिश्ते को लेकर उठाई आपत्ति