भोपाल
राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में अचानक एक मोबाइल से धुंआ निकलने लगा और उसमें ब्लास्ट हो गया। जिससे छात्र घायल हो गया, साथ ही घर में रखे कपड़ों में आग भी लग गई, लेकिन बालक ने हिम्मत से काम लिया और न सिर्फ खुद को संभाला अपितु उसने आग को फैलने से भी रोका।
जानकारी के अनुसार पुराने अशोका गार्डन इलाके में दिलीप पाटिल निवास करते हैं। उनका पुत्र पुस्कर आठवीं कक्षा में अध्ययनरत है। शुक्रवार की दोपहर वह अपने मकान की पहली मंजिल पर पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई करने के बाद नीचे उतरने लगा, इसी दौरान सीढिय़ों पर उसने देखा कि मोबाइल से धुंआ उठ रहा है, जिसके बाद उसने मोबाइल छोड़ दिया।
मोबाइल जमीन पर गिरते ही उसमें ब्लास्ट हो गया, छात्र के दोनों पैर और दाहिना हाथ झुलस गया। इसके साथ ही मोबाइल ब्लास्ट के कारण उड़ी चिंगारी के कारण घर में रखे कपड़ों में आग लग गई। जख्मी होने के बाद भी पुस्कर ने हिम्मत के साथ आग पर पानी डालकर उसे बुझाया और शोर मचाकर परिजनों को बुला लिया। जिसके बाद वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां बालक को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।

More Stories
CM की अमित शाह से मुलाकात के बाद बढ़ीं कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं, मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर मंथन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 प्रभावी : लापरवाही और नियमों के उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई – आयुक्त भोंडवे
ओबीसी प्रदेश स्त्री सम्मेलन अमरकंटक में. राजमणि पटेल