इंदौर
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कलेक्टर इलैया राजा टी की सक्रियता के चलते सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों के निराकरण में प्रभावी एक्शन सामने आया है और इंदौर जिला प्रदेश के टॉप 5 जिलों में शामिल हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज जन समस्याओं के निराकरण की जिलेवार समीक्षा के बाद अच्छा परफार्म करने वाले जिलों की सराहना कर इंदौर समेत अन्य कलेक्टरों को बधाई दी है।
उधर कलेक्टर ने मंगलवार की जनसुनवाई में खुद मौजूद रहकर लोगों की समस्या का निराकरण किया और शासन की ओर से आर्थिक मदद भी देने का काम किया। सीएम चौहान ने मंगलवार को समाधान आॅनलाइन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की गई समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण हो। प्रकरणों का सकारात्मक निराकरण तय किया जाए। वन अधिकार अधिनियम के तहत सभी पात्र हितग्राहियों को पट्टों का वितरण कर दिया जाए। कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहे। अविवादित नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन के प्रकरणों का भी प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए।
दिव्यांग कोमल की मेहनत देख व्हील चेयर कम इलेक्ट्रिकल व्हीकल का आर्डर
मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी के समक्ष पहुंची दिव्यांग कोमल व्यास के जीवन की राह को आसान करने का काम किया गया। कलेक्टर ने कोमल को अत्याधुनिक व्हील चेयर कम इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए एक लाख रुपए स्वीकृत किए। राजवाड़ा क्षेत्र के कुवर मंडली निवासी कोमल बचपन से ही दिव्यांग और चलने फिरने में असमर्थ हैं। पिता की मृत्यु हो चुकी है। 13 साल का एक भाई और गृहिणी मां दोनों उस पर आश्रित हैं। उच्च शिक्षा के बाद वह एक प्राइवेट कंपनी में वर्क फ्राम होम भी कर रही हैं। जून महीने से वर्क फ्रॉम आॅफिस शुरू हो जाएगा। आॅफिस जाने के लिए कोई साधन नहीं है।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन