मेलबर्न
कीसी कार्टी और रोस्टन चेज के अर्धशतकों की बदौलत ने वेस्टइंडीज ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 232 रनों का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
कार्टी ने 108 गेंदों में 6 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 88 रन की पारी खेली, वहीं चेज ने 67 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके जड़े। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 110 रन की अहम साझेदारी की। इसके अलावा कोओई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। जिसके कारण वेस्टइंडीज 48.4 ओवर में 231 रनों पर ऑलआउट हो गई। डेब्यू पर ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए जेवियर बार्टलेट ने 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा सीन एबॉट औऱ कैमरून ग्रीन ने 2-2 विकेट और एडम जाम्पा ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

More Stories
ICC ने बदले वनडे-T20 वर्ल्ड कप के नियम, अब चैंपियन बनने की राह होगी पहले से ज्यादा मुश्किल
हकीम की दवा’ बताकर ड्रग्स का सच छिपाते रहे शोएब अख्तर? ऐसे खुली पूरे मामले की पोल
अफगानिस्तान की महिला क्रिकेटरों को ICC का बड़ा तोहफा, 2030 तक खेलने का मिला नया रास्ता