मुंबई
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने गुरुवार को कहा कि अंतरिम बजट में उम्मीद से कम इन्फ्रा खर्च से घरेलू बाजार थोड़ा निराश हुआ है। हालांकि, फिस्कल डेफिसिट को 5.1 प्रतिशत पर लाने की सरकार की प्रतिबद्धता से आर्थिक रेटिंग में सुधार होने की उम्मीद है। नायर ने कहा कि इससे भारत की 10 साल की यील्ड में 100 बीपीएस की उल्लेखनीय गिरावट आई और यह 7.04 प्रतिशत हो गई।
निफ्टी गुरुवार को 28 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,697.45 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 107 अंक या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 71,645.30 पर बंद हुआ। नायर ने कहा, इस बीच, भविष्य में दर कटौती पर यूएस फेड की कोई स्पष्ट नीति नहीं होने से बाजार में सेंटीमेंट्स कमजोर है।
बोनान्ज़ा पोर्टफोलियो के शोध विश्लेषक वैभव विदवानी ने कहा कि निफ्टी पीएसयू बैंक ने गुरुवार को 3.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि अधिकांश सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी पर शीर्ष लाभ पाने वालों में मारुति, पावरग्रिड, सिप्ला, एसबीआई लाइफ और आयशर मोटर रहे, जबकि ग्रासिम, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ. रेड्डीज, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाइटन शीर्ष घाटे में रहे।

More Stories
GIFT निफ्टी ने 22.21 अरब अमेरिकी डॉलर के ऑल-टाइम हाई ओपन इंटरेस्ट का बनाया नया रिकॉर्ड
Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत?
KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद