अंबिकापुर
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि जिला मुख्यालय अंबिकापुर को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां जल्द ही एमआरआई मशीन स्थापित करने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज के डीन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने वहां अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में श्री जायसवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा के लिए 10.24 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही मेडिकल कॉलेज में प्राध्यापकों की पदस्थापना और अन्य कार्यों को पूर्ण करने के लिए लगभग 110 करोड़ रूपए का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जिला चिकित्सालय परिसर में बनाए गए मातृ-शिशु स्वास्थ्य अस्पताल का निरीक्षण किया और महिलाओं से सीधे चर्चा कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर भी फीडबैक लिया। चिकित्सकों को लोगों के इलाज के दौरान संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, कलेक्टर श्री विलास भोस्कर, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. रमणेश मूर्ति, वरिष्ठ अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

More Stories
विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय
बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : साय
देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ.खड़से