रायपुर
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा फेरबदल हुआ है। पार्टी ने एक साथ चार जिलों के जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। इनमें रायपुर ग्रामीण, भिलाई, बालोद और धमतरी शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद महामंत्री केदार कश्यप ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक महेश वर्मा को भिलाई जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पवन साहू को बालोद, प्रकाश बैस को धमतरी और श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण की कमान मिली है।

More Stories
नहरों से सूखते तालाबों में जलभराव:भीषण गर्मी से बड़ी राहत, 4755 तालाब हुए लबालब
बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन, चोट के बावजूद जीता गोल्ड
उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर