मुंबई
इस्लामिक संगठन 'जमीयत उलेमा-ए-हिंद' के अधिवेशन में मौलाना अरशद के भतीजे हसन मदनी ने विवादित बयान दिया है। मुंबई के आजाद मैदान में 'जमीयत उलेमा-ए-हिंद' के अधिवेशन में अपनी बात रखते हुए मदनी ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करने वाले गद्दार हैं? मदनी ने कहा कि अगर देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करने वाले गद्दार नहीं तो इस्लामिक राष्ट्र बनाने की मांग करने वाले देश के मुसलमान गद्दार कैसे हो सकते हैं?
मुंबई के आजाद मैदान में 'जमीयत उलेमा-ए-हिंद' के अधिवेशन में हसन मदनी ने विवादित बयान दिया। मदनी ने कहा कि देश के असली गद्दार तो वो लोग हैं जो देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं। यह मुल्क सेक्युलर है और इस देश में हिन्दू राष्ट्र की मांग करना गद्दारी है। अगर ऐसे लोगों को देशभक्त का सर्टिफिकेट बांटने वालों के लिए यह सही है तो देश का मुसलमान अगर इस्लामिक स्टेट बनाने की मांग करेगा तो गद्दार कैसे हो जाएगा?
सेक्युलर मुल्क
हसन मदनी ने कहा कि यह देश सेक्युलर मुल्क है। इस देश का दस्तूर सेक्युलर है। इसलिए इस देश को हिन्दू या कोई और राष्ट्र बनाने की बात करनी सरासर गलत है।
डरता नहीं मुसलमान
हसन मदनी ने आगे कहा कि चार लाख मुसलमानों ने देश को आजादी दिलाने में अपनी कुर्बानी दी। आज इसी देश में इस मुसलमान को गद्दार कहा जा रहा है। मुसलमानों को डराया जा रहा है, धमकाया जा रहा है, मारा जा रहा है। इस देश का मुसलमान किसी से डरता नहीं है। अगर जरूरत पड़े तो मुसलमान सिर पर कफन बांधने के लिए भी तैयार है।

More Stories
सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! 8वें वेतन आयोग के फॉर्मूले से ₹53 लाख तक एरियर की चर्चा, लखनऊ में अहम बैठक
रूस ने भारत को दिया सस्ते तेल का बड़ा ऑफर, एक के बाद एक डील से बदले ऊर्जा समीकरण
होर्मुज संकट से निपटने की तैयारी! भारत का ₹40,000 करोड़ का मेगा प्लान, तेल-गैस सप्लाई होगी मजबूत