नई दिल्ली
लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस से एक बड़ी खबर आ रही है। ऐसी खबरें हैं कि गांधी परिवार से किसी एक शख्स को हिमाचल प्रदेश से संसद के उच्च सदन में भेजा सकता है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हम गांधी परिवार के साथ इसकी चर्चा करेंगे। अगर वो इसके लिए हामी भरेंगे तो हिमाचल की सीट से गांधी परिवार का कोई आदमी राज्यसभा में जा सकता है।
प्रतिभा सिंह ने मंगलवार ने उन कयासों को बल दे दिया जब उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा को हिमाचल प्रदेश से खड़ा किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने साथ ही जोड़ा कि इसके लिए गांधी परिवार की रजामंदी जरूरी है।
गौरतलब है कि सोनिया गांधी 5 बार की लोकसभा सांसद हैं। अभी वो रायबरेली से कांग्रेस की सांसद हैं। हाल के दिनों में स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने रोजाना के राजनीतिक गतिविधियों से दूर कर लिया है। अगर वह राज्यसभा सीट के लिए अपनी मंजूरी देती हैं तो बड़ा सवाल ये होगा कि क्या प्रियंका रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी?
हालांकि, प्रतिभा सिंह के बयान से लगता है कि एक और स्थिति ये हो सकती है कि प्रियंका गांधी राज्यसभा चली जाएं और सोनिया गांधी रायबरेली से फिर से चुनाव मैदान में उतरें।

More Stories
केरल चुनाव: SIR की वजह से कांग्रेस को मिली जीत, शशि थरूर ने किया अलग दावा
करारी हार के बाद ममता बनर्जी को झटका, कांग्रेस और लेफ्ट ने BJP के खिलाफ गठबंधन से किया इनकार
बंगाल की पहली बीजेपी सरकार के शपथ में भावनाएं, सम्मान और राजनीतिक संदेश