October 21, 2026

आस्था स्पेशल ट्रेन पहले ही दिन रद्द

रायपुर

रेलवे ने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के 1344 राम भक्तों की आस्था के साथ बड़ा खिलवाड़ किया है। कल बुधवार को गोंदिया से रवाना होने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन रेलवे ने रद्द कर दी है। 

ट्रेन रद्द करने के कारणों की जानकारी रेलवे अधिकारी अभी नहीं दे रहे है और इसका ठीकरा आईआरसीटीसी पर फोड़ रहे है। लेकिन रेलवे का ये फैसला उन राम भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ है जिन्होंने अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने के सपने सजोए थे।