रायपुर
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को जुलाई 2023 का महंगाई भत्ते का एक किस्त 4 प्रतिशत देकर 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों को भुगतान कर दिया है। देश में लोक सभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय सेवकों को लंबित 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता तत्काल दिया जाना चाहिए। एक राज्य में तीन प्रकार के महंगाई भत्ता से कर्मचारियों में आक्रोश है।
कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है की केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 से 46 प्रतिशत होने के बाद ही राज्य सरकार के कर्मचारी पूर्ववर्ती श्री भूपेश बघेल सरकार तथा नवगठित श्री विष्णुदेव साय सरकार से अनेक बार अनुरोध व मांग कर्मचारी संघ कर चुकी है। महंगाई निरंतर बढ़ते जा रही है। वहीं राज्य में तीन प्रकार के महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों को 46 प्रतिशत राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनरों को 42 प्रतिशत तथा अभी 26 जनवरी को विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कर्मचारियों को केंद्र के समान 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा कर 42 से 46 प्रतिशत कर दिया। जब प्रदेश में बाजार एक, महंगाई एक, तो महंगाई भत्ता में अंतर भेदभाव का द्योतक है। भगवान राम के राज्य राम राज्य में जहां कौशल्या माता की पूजा हो रही है, वहां रामराज्य होना चाहिए।

More Stories
विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय
बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : साय
देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ.खड़से