मुंबई।
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर दक्षिण भारतीय स्टार राणा दग्गुबाती के साथ फिल्म में काम करती नजर आयेंगी। श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। यह किसी फिल्म के टीजर सा नजर आ रहा है। वीडियो में श्रद्धा कपूर और राणा दग्गुबाती नजर आ रहे हैं। वीडियो की स्टार्टिंग में लिखा आता है क्लेयर जोनी पेश करते हैं मोस्ट वांटेड।
फिर स्टार्टिंग विद श्रद्धा कपूर के साथ श्रद्धा की एक झलक दिखाई जाती है और साथ ही राणा दग्गुबाती भी दिखाई देते हैं। वीडियो के एंड में लिखा आता है कि यह 1 जून 2023 को देशभर में रिलीज होने वाली है। वीडियो में श्रद्धा कपूर काफी डरी हुई और भागती नजर आती है, वहीं राणा दग्गुबाती पेंट सूट पहने किसी की तलाश में होते है। वीडियो के बैकग्राउंड में सिर्फ एक म्यूजिक सुनाई देता है।

More Stories
बिग बॉस में रीति तिवारी को लेकर नया ट्विस्ट, सिंगर एकम बावा ने किए बड़े दावे
Bigg Boss में रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘आपको कोई नहीं जानता था’
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स से माफी मांग रहे बॉलीवुड के लोग, प्रोड्यूसर ने बताया कारण