अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली अपने पॉडकास्ट शो ‘व्हाट द हेल नव्या-2’ को लेकर चर्चा में हैं। उनके शो के सीजन-2 का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर में नव्या के साथ मां श्वेता नंदा और नानी जया बच्चन नजर आईं। इस शो में नव्या अनफिल्टर्ड बातचीत करती हैं। ट्रेलर में बच्चन परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ बैठकर बातें कर रहे हैं। ट्रेलर में नव्या अपनी नानी जया से कहती हैं- क्या आप जानती हैं कि ‘जया-इंग’ नाम का एक शब्द है। ये बात सुनकर जया पहले तो हंसती हैं और कहती हैं ‘ओह्ह’।
वहीं नव्या की मां श्वेता कहती हैं- वो बिना सांस लिए बात करती हैं। जया बच्चन ने कहा- रोमांस आउट आॅफ विंडो होता है। शादी के बाद प्यार आउट हो जाता है। इसके बाद उन्होंने नव्या से कहा- आजकल तुम लोग बात-बात में बहुत गालियां देते हो। नव्या ने मां श्वेता से कहा-मैं आपका सेंस आॅफ ह्यूमर समझ गई हूं। इसपर श्वेता कहती हैं- नहीं आप मेरा सेंस आॅफ ह्यूमर नहीं समझ सकतीं। आखिर में जया कहती हैं कि इस कमरे में बहुत स्ट्रॉन्ग महिलाएं बैठी हैं। ‘व्हाट द हेल नव्या सीजन 2’ 1 फरवरी, 2024 से साप्ताहिक स्ट्रीम होगा। जो लोग नव्या का ये अनफिल्टर्ड शो देखना चाहते हैं। वो इसे नव्या के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। नव्या ने पॉडकास्ट का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- हमारी पसंदीदा महिलाएं वापस आ गई हैं। बता दें कि ‘व्हाट द हेल नव्या’ के पहले सीजन को भी खूब पसंद किया गया था।
पॉडकास्ट के लास्ट एपिसोड में नव्या के साथ उनकी नानी जया बच्चन और मां श्वेता नंदा भी थीं। जया बच्चन ने कहा था कि उन्हें इस बात से कोई समस्या नहीं है कि उनकी नातिन शादी के पहले ही कभी मां बन जाए। उनका कहना है कि किसी भी रिलेशनशिप को लंबे समय तक चलाने के लिए फिजिकल अट्रेक्शन और फिजिकल रिलेशन बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा था, हो सकता है कि लोगों को मेरी इस बात से आपत्ति हो, लेकिन मेरा मानना है कि किसी भी रिश्ते को लंबा चलाने के लिए फिजिकल रिलेशनशिप और फिजिकल अट्रेक्शन बहुत जरूरी है। हमारी जेनरेशन में हम लोगों ने इस सब बातों को कभी फील नहीं किया, लेकिन अगर आज कल के बच्चे ये एक्सपेरिमेंट करते हैं तो दिक्कत क्या है।' जया द्वारा कही इन बातों के चलते वो काफी चर्चा में थीं।

More Stories
₹460 करोड़ की Fantasy Bra पहनकर छाईं काइली जेनर, 8 साल बाद लौटी Victoria’s Secret की खास परंपरा
‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक ने हल्क से ली प्रेरणा
काइली जेनर ने पहनी ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रेसियर, 4,410 हीरों से सजे लुक ने मचाई धूम