मुंबई
बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन की जान बाल-बाल मची है। एक्टर के साथ एक भयानक हादसा होने वाला था। ये सब फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 के दौरान हुआ। हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बता दें, कार्तिक आर्यन फिल्मफेयर के दौरान जैसे ही फैंस से हाथ मिलाने पहुंचे तो तुरंत बैरिकेड टूट गया।
सारी भीड़ एक दम बेकाबू हो गई। एक्टर की जान बाल-बाल बची। वहीं उनके सिक्योरिटी गार्ड्स ने सुरक्षा को देखते हुए एक्टर को मची भगदड़ से तुरंत जाने को कहा। अच्छी बात ये है कि इस घटना में एक्टर को कोई चोट नहीं आई। जैसे ही वीडियो सामने आया, कार्तिक आर्यन के फैंस को चिंता होने लगी। एक यूजर ने लिखा, ये सुरक्षा की कड़ी चूक है जिसकी वजह से घटना हुई। एक अन्य यूजर ने लिखा, वह हाथ मिलाने गए और बैरिकेड ही टूट गया। एक ने लिखा, कार्तिक आर्यन आने वाले समय के सुपरस्टार हैं ये फैंस के लिए उनका प्यार है।

More Stories
टॉम क्रूज के साथ काम का मौका फहाद फासिल ने क्यों ठुकराया? चंद पैसों पर अटकी बड़ी हॉलीवुड फिल्म
अदनान शेख के विवादित बयान पर भड़कीं उर्फी जावेद, जमकर लगाई फटकार
इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट का 10 लाख जुर्माना