रायगढ़/रायपुर.
चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में युवती को दोस्त की बथर्ड पार्टी में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल आरोपी विशाल मंडल को छोटे अतरमुड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खरसिया क्षेत्र की रहने वाली है। वर्ष 2017 में स्थानीय कॉलेज में पढ़ने के दौरान एक दोस्त के माध्यम से विशाल मंडल से जान परिचय हुई थी। दोनों में सामान्य बातचीत होती थी। वर्ष 2018 में अपने गांव चली गई। बीच-बीच में विशाल से बातचीत होती थी। जनवरी 2023 में अपनी मां के साथ वापस रायगढ़ आकर किराए के मकान में रहने लगी। इस दौरान विशाल मंडल से मुलाकात हुई।
1 फरवरी 2023 को विशाल मंडल ने एक दोस्त के बर्थडे में बहाने से बुलाया और उसी रात उस मकान में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। फिर किसी को नहीं बताने के लिए माफी मांगने लगा। लोकलाज के डर से किसी को नहीं बताया। इसके बाद 1 अगस्त को विशाल मंडल ने फिर किराए के मकान में आकर दुष्कर्म किया और शादी करने की बात कहकर बदनाम करने की धमकी देने लगा, जिससे परेशान होकर घर में सलाह मशवरा कर रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपी युवक स्थानीय और नामजद होने से तत्काल थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा अपने स्टाफ के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। आरोपी विशाल मंडल पिता स्वर्गीय विश्वनाथ मंडल (23) निवासी मिश्रा गली टीवी टावर छोटे अतरमुडा रायगढ़ को हिरासत में लिया। आरोपी को दुष्कर्म की अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

More Stories
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का
बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ