असम
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बॉडी डबल को लेकर राहुल गांधी पर फिर से हमला किया है। अपने ताजा बयान में हिमंता ने कहा है कि वह बहुत जल्द ही राहुल गांधी के बॉडी डबल का नाम और पता भी बताएंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीते दिनों न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। हिमंता ने आरोप लगाया था कि उत्तर पूर्वी प्रदेशों की यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बॉडी डबल का इस्तेमाल किया था। इससे पहले कांग्रेस ने असम में राहुल गांधी की यात्रा पर हमले का आरोप लगाया था। वहीं, राहुल गांधी ने हिमंता को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया था।
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यूं ही कोई बात नहीं करता हूं। उन्होंने कहा कि डुप्लीकेट कौन था और इसे किस तरह से अंजाम दिया गया, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दूंगा। हिमंता ने कहा कि वह बॉडी डबल का नाम और पता तक की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल में दो दिनों के दौरे पर डिब्रूगढ़ आया हूं। जब एक बार मैं गुवाहाटी पहुंचूंगा तो डुप्लीकेट के बारे में सारी जानकारी दूंगा।
हिमंता ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी अपनी बस यात्राओं के दौरान बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा था कि बस में जो व्यक्ति आगे की तरफ बैठा होता है वास्तव में राहुल गांधी नहीं होते हैं। असम के मुख्यमंत्री ने इसको लेकर साजिश की भी आशंका जताई थी। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस जिस बस का इस्तेमाल कर रही है, उसमें कई केबिन बनी हुई हैं। राहुल गांधी इनमें से ही किसी केबिन में मात्र कुछ लोगों के साथ बैठे रहते हैं।

More Stories
फ्लोर टेस्ट से पहले विजय सरकार मजबूत! AIADMK के 30 बागी MLA आए साथ, AMMK ने भी दिया समर्थन
केरल चुनाव: SIR की वजह से कांग्रेस को मिली जीत, शशि थरूर ने किया अलग दावा
करारी हार के बाद ममता बनर्जी को झटका, कांग्रेस और लेफ्ट ने BJP के खिलाफ गठबंधन से किया इनकार