कोलंबो
श्रीलंका के उत्तर मध्य प्रांत में सरकारी कंडकाडु उपचार एवं पुनर्वास केंद्र से झड़प के बीच करीब 40 कैदी भाग गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, पुनर्वास केंद्र के आयुक्त जनरल दर्शना हेटियाराच्ची ने मीडियाकर्मियों को बताया कि नशे की लत से उबरने वाले दो समूहों के बीच झड़प हो गई, जिसका फायदा उठाते हुए 40 कैदी भाग गए। 12 जनवरी को 60 से ज्यादा कैदी केंद्र से भागे थे।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, न्याय, जेल मामलों और संवैधानिक सुधार मंत्री विजयदास राजपक्षे ने कहा कि कंडकाडु में प्रबंधन को बदलने के लिए कदम उठाए जाएंगे। दिसंबर 2023 में भी, समूहों के बीच झड़प के दौरान 130 से ज्यादा कैदी केंद्र से भाग गए थे।

More Stories
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का ताबड़तोड़ पलटवार, बहरीन-कुवैत से लेकर तेल टैंकरों तक मची अफरा-तफरी
भारत के आमों पर नेपाल की रोक से मचा हड़कंप, बाजार में बढ़ी चिंता, महंगाई का खतरा गहराया
US Attacks Iran: अपाचे हेलिकॉप्टर गिरने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान पर हमला, होर्मुज में बढ़ा तनाव