इंदौर
इंदौर जिले में 75वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में आकर्षक परेड के साथ ही 12 विभागों द्वारा नयनाभिराम झांकियां निकाली गई। गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम के पश्चात कैलाश विजयवर्गीय शासकीय माध्यमिक शाला मूसाखेड़ी में बच्चों के साथ भोजन करेंगे।
शहर में कमिश्नर कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस पर झंडा वंदन किया गया। कैलाश विजयवर्गीय के भाषण के दौरान नेहरू स्टेडियम में जय श्रीराम, भारत माता की जय के नारे लगे। गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी। इसके अलावा विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों व उपलब्धियों पर आधारित झांकियां भी निकाली गई।

More Stories
मंत्री विश्वास सारंग ने द्वारका नगर में बावड़ी की सफाई हेतु किया श्रमदान
मध्यप्रदेश में दूध पर महंगाई की मार: सांची ने फिर बढ़ाए दाम, कल से 2 रुपये लीटर महंगा मिलेगा
खंडवा में विधायक कंचन तनवे की साइकिल यात्रा चर्चा में, महापौर अमृता यादव ई-कार के साथ हुईं शामिल