मुंबई।
एक्ट्रेस अमृता राव को साल 2006 में आई फिल्म ‘विवाह’ के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान मिली। यह उनके करियर की सबसे बेहतरीन और हिट फिल्मों में से एक रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस फिल्म में उनके काम के एक्सपीरिएंस को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म विवाह में काम करने के बाद उन्हें दूर-दूर से शादी के रिश्ते आने लगे थे।
प्रोडक्शन बैनर राजश्री प्रोडक्शंस के यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में अमृता ने फिल्म के दिनों को याद करते हुए कहा- ह्यजब विवाह रिलीज हुई, तो मुझे शादी के लिए ढेरों रिश्ते आने लगे। इंडिया में तब इतने स्मार्ट फोन नहीं होते थे , इसलिए मुझे ये लेटर ज्यादातर लेटर कनाडा और अमेरिका के लोगों से मिलते थे। उन्होंने आगे कहा- ह्यवो मुझे अपने घर, अपनी मां और अपनी कारों की तस्वीरें भेजा करते थे। तब मुझे इन बातों पर हंसी आती थी। लेकिन जब मैं पीछे देखती हूं, तो मुझे लगता है कि एक किरदार का असर लोगों पर कितना ज्यादा होता है। वह वाकई बेहद जादुई था। बातचीत के दौरान अमृता ने बताया कि शुरूआत में फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा था। लोगों को उनका किरदार पुराने दौर का लग रहा था। हालांकि, तब फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या ने उन्हें इस बारे में परेशान न होने की सलाह दी थी, उन्होंने अमृता को समझाया था कि फिल्म का असल फैसला आॅडियंस लेती है।
बता दें कि फिल्म ने रिलीज के बाद 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 2021 में विवाह के 15 साल पूरे होने पर आरजे अनमोल ने अमृता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी थी। इतना ही नहीं फख अनमोल ने बताया कि वो अपनी मां के साथ 15 साल पहले दिल्ली के एक थिएटर में विवाह देखने गए थे। पोस्ट शेयर करते हुए अनमोल ने लिखा- इस दिन 2006, मैं अपनी फैमिली के साथ दिल्ली के थिएटर में विवाह देखने गया था। फिल्म के बाद मेरी मां ने कहा- बेटा, अगर बहू लाना तो ऐसी ही लाना। मुझे उम्मीद है दुनिया भर की माओं ने अपने बेटों को यह बताया होगा। वो कहते हैं – मां सरस्वती मेरी मां की जुबान पे बैठी थीं।

More Stories
सनी देओल की ‘गबरू’ की रिलीज डेट का इंतज़ार खत्म? जानिए कब आएगी फिल्म, सलमान खान का होगा खास कैमियो
‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ते हुए, 16 गुना बजट में बन रही है 2026 की सबसे महंगी फिल्म
Holi 2026: बेटी राहा संग रणबीर कपूर ने जमकर खेली होली, नेहा धूपिया ने सोहा अली खान को लगाया रंग