पंजाब
पंजाब में कड़ाके की ठंड का दौर अभी भी जारी है। मौसम विभाग द्वारा कोल्ड डे और स्वीयर कोल्ड डे की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने अगले 24 घंटों में यानी कि 26.1.24 (दोपहर 2 बजे) तक पंजाब के अधिकांश स्थानों पर घने कोहरे के साथ शीत लहर होने की संभावना जाहिर की है। पंजाब एस.डी.एम.ए. ने लोगों को ठंड से बचने के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है।
पंजाब एसडीएमए ने कहा कि कड़ाके की ठंड में बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। जितना संभव हो सके घर के अंदर ही रहें, कोहरे के दौरान यात्रा कम से कम करें और पर्याप्त सर्दी के कपड़े पहने। अगर आपको बुखार, सिरदर्द और सर्दी के साथ सांस लेने में दिक्कत महसूस हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। अंगीठी व हीटर का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि इनसे आमतौर पर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।
बता दें कि मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मोहाली में 5.1 डिग्री तापमान की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पठानकोट में 4.6, रोपड़ में 4.5, बरनाला में 3 डिग्री क कमी दर्ज हुई। उधर, अमृतसर में न के बराबर समझी जाती 0.5 डिग्री, गुरदासपुर में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।

More Stories
भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ
Jio Vs Starlink: भारत में कब शुरू होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? आकाश अंबानी ने दिया बड़ा संकेत
SBI Data Breach: स्टेट बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने की पुष्टि