उमरिया
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में सड़क पर बाघ दिखाई दिया। बाघ काफी देर तक सड़क पर बैठा रहा। इस दौरान राहगीर वीडियो बनाते रहे और वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया है। आपको बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र नजदीक होने के कारण लगातार यहां पर बाघों का मूवमेंट बढ़ता जा रहा है। घुनघुटी क्षेत्र के ग्राम ममान के पास बाघ बीच सड़क पर आकर बैठ गया था।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र नजदीक होने के कारण उमरिया जिले के वन मंडल क्षेत्र में लगातार बाघों की मूवमेंट देखी जा रही है। बाघ कई बार सड़क पार करते हैं। तो कभी वह सड़क पर घूमते हुए दिखाई देते हैं। कई बार वह सड़क पर आकर बैठ भी जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो गुरुवार को सामने आया है। जिस में बाघ सड़क पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है।

More Stories
मंत्री विश्वास सारंग ने द्वारका नगर में बावड़ी की सफाई हेतु किया श्रमदान
मध्यप्रदेश में दूध पर महंगाई की मार: सांची ने फिर बढ़ाए दाम, कल से 2 रुपये लीटर महंगा मिलेगा
खंडवा में विधायक कंचन तनवे की साइकिल यात्रा चर्चा में, महापौर अमृता यादव ई-कार के साथ हुईं शामिल