खरगोन
जिले के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बेटा अपने दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया है। जिसके आरोप में पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। खरगोन कोतवाली के प्रभारी बीएल मंडलोई के अनुसार विवाहित महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रकाश पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शिकायत के मुताबिक करीब एक हफ्ते पहले उसने अपने दोस्त की पत्नी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी खरगोन के नूतन नगर इलाके में किराए के मकान में रहता था। महिला की शिकायत पर प्रकाश के विरुद्ध कल जबरन घर मे घुसने, दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
विवाहित प्रकाश पटेल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सिलदार पटेल का पुत्र हैं। सिलदार पटेल पूर्व में जिला पंचायत खरगोन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे फिलहाल मोगरगांव के सरपंच हैं। सिलदार पटेल पूर्व उप-मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुभाष यादव के काफी करीबी रहे हैं।

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर आज करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
मध्यप्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ी का FIE Women’s Épée World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन
महंगाई का बड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, भोपाल-इंदौर में जानें नए रेट