रायपुर
छत्तीसगढ़ में माता की कठोर ममता की एक खबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके जगदलपुर से सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी कुछ घंटे पहले ही इस दुनियां को अपने आंखों से देखने वाली मासूम बच्ची को चूहे के बिल में छुपाकर भाग गई है।
यह त्रेतायुग नही यह कलयुग है। जहां के जगदलपुर के तोकापाल ब्लाक के बारूपाट में एक कलयुगी मां ने अपनी नवजात बच्ची को मिट्टी के ढेर में छोड़कर भाग गई है। पास से सुबह जब गांव के सरपंच गुजरने लगे तो उन्होंने बच्ची की रोती हुई आवाज सुनी। नवजात एक चूहे के बिल में ऊपर से मिट्टी डालकर छुपा दी गई थी। जिसे सरपंच ने बाहर निकाला और तुरंत डायल 108 की मदद से स्वास्थ केंद्र भेज दिया है।
यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जहां गर्भवती महिला के द्वारा बच्चा होने के बाद लोक लाज के डर से इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। यह बच्चा किसका है इस मामले को लेकर पुलिस गांव में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि नवजात को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद मेडिकल स्टाफ के द्वारा उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेट रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के हालत में काफी सुधार आया है।

More Stories
कोरबा के होटल में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, बजरंग दल ने जताया विरोध
सीएम साय ने तैयार किया स्मृति ईरानी का दौरा प्लान, अलग-अलग स्तर पर होंगी बैठकें
छत्तीसगढ़ पहुंचीं स्मृति ईरानी, पहली बार आगमन पर पोस्टर-बैनर की जगह दिखे BJP के झंडे