भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन परिसर में नवनिर्मित चार अधिकारी आवासों का लोकार्पण किया। लोकार्पित आवासों में 2 ई-टाइप, 1 डी-टाइप और 1 सी-टाइप आवास शामिल हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सुखबीर सिंह एवं राजभवन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए की 13 करोड़ 21 लाख 49 हजार रूपए लागत से 6 प्रकार की कुल 84 आवास इकाईयों के निर्माण की चरणबद्ध कार्य योजना बनी थी। कार्य योजना 64 आई, आठ एच, आठ जी, दो ई और एक-एक डी एवं सी-टाइप के आवासों का तीन चरणों में निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। प्रथम चरण में आई-टाइप के 48 आवासों का निर्माण किया गया। द्वितीय चरण में 16 आई-टाइप, 8 एच-टाइप और 8 जी-टाइप सहित कुल 80 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया। कार्य योजना के तृतीय और अंतिम चरण में अधिकारियों के लिए आवासों का निर्माण किया गया है।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन आमजन के लिए आज 25 जनवरी से खोला जा रहा है। नागरिक 25 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक निर्धारित अवधि में राजभवन का अवलोकन कर सकेंगे। राजभवन आम नागरिकों के लिए 25 और 27 जनवरी को अपराह्न 2 बजे से 7 बजे तक खुला रहेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को राजभवन में प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक आमजन को अवलोकन की अनुमति रहेगी।
इस अवसर पर राजभवन में केन्द्रीय संचार ब्यूरो, भोपाल द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा पर आधारित, हमारा संकल्प विकसित भारत और मध्यप्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। ब्यूरो के सांस्कृतिक दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और कठपुतली के शो भी प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी स्थल पर देश की उपलब्धियों के थ्री-डी सेल्फी बूथ लगाए जाएंगे। इस दौरान आगंतुकों के लिए प्रश्नोत्तरी के कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

More Stories
संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव जैन
संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई पर बनी फिल्म को दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान
प्रयोगशालाओं के तकनीकी प्रशिक्षण से शिक्षकों की क्षमता में होगी वृद्धि : सचिव डॉ. गोयल