रायपुर.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार में शामिल हुए। उन्होंने बागेश्वर बाबा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। सीएम साय ने इस पावन अवसर पर श्री रामायण की आरती में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत मंगलमय है, हम सभी को बाबा बागेश्वर का दिव्य प्रवचन सुनने को मिल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। यह हम सब छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बहुत खुशी की बात है कि श्री रामलला को धान का कटोरा कहे जाने वाले और प्रभु राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से भेजे गए चावल से भोग लगाया गया है। हमारे छत्तीसगढ़ से चावल, सब्जी के साथ ही डॉक्टर और नर्सों की टीम अयोध्या भेजी गई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की ओर से अयोध्या में अभी दो महीने तक भंडारा चलाया जाएगा। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से रामलला दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या भेजा जायगा। इसे सुनकर बाबा बागेश्वर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस योजना की सराहना की। बागेश्वर बाबा ने छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से राजिम में कुंभ के स्वरूप में राजिम मेला को आयोजित करने संबंधी प्रयासों के लिए भी प्रसन्नता जाहिर की।

More Stories
राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब
बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन
शहडोल के वन बाघों और हाथियों के लिए नेचुरल कॉरिडोर— 4 टाइगर रिजर्व्स को जोड़ने में अहम भूमिका