महासमुंद.
अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्साह हिंदुओं के साथ साथ मुस्लिमों में भी जमकर दिखा। मुस्लिम समुदाय के लोग भी आपसी भाई चारे का संदेश देते हुए तिलक धारण कर भगवा रंग में रंगे नजर आए। इसका उदाहरण महासमुंद के ग्राम अनवरपुर में देखने को मिला। जहां गांव के सरपंच शाहजान पासा ने अपने गांव में मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर हिन्दू और मुस्लिमों के साथ मिलकर भगवा धारण किया।
भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना के बाद गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली। पूरे गांव में हिन्दू और मुस्लिम सभी जय श्रीराम के नारे लगाते हुए प्रभु राम की भक्ति में डूबे नजर आए। मुस्लिम सरपंच की इस राम भक्ति की सराहना सभी कर रहे हैं और यह तस्वीर उन लोगों के लिए करारा जवाब है जो हिन्दू मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने से पीछे नहीं हटते।

More Stories
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार