लेंगपुई
म्यांमार (Myanmar) के विद्रोहियों के हमले से बचकर भागे सैनिकों को लेने आया प्लेन मिजोरम में क्रैश हो गया. यह प्लेन मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट (Lengpui Airport) पर हादसे का शिकार हो गया. लैंडिंग के वक्त वह रनवे से फिसलकर खाईं में गिर गया.
इसकी वजह से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. जबकि, 12 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं.
म्यांमार में विद्रोहियों और म्यांमार की सेना के बीच झड़प चल रही थी. विद्रोही भारी पड़े तो वहां से करीब 100 सैनिक भागकर भारतीय सीमा में मिजोरम के ल्वांग्तलाई जिले में आ गए थे. उन्हें वापस ले जाने के लिए ये प्लेन आया था. जो हादसे का शिकार हुआ है.
आपको बतां दे सैकड़ों की संख्या में म्यांमार के सैनिक दो दिन पहले सीमा पार करके मिजोरम के ल्वांग्तलाई जिले में आए थे. क्योंकि इनके कैंपों पर अराकान आर्मी (AA) के विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया था. ये संघर्ष पश्चिमी म्यांमार के रखिने राज्य की घटना है.
सात दिन पहले ही कर लिया था कब्जा
पश्चिमी म्यांमार में अराकान आर्मी के विद्रोहियों ने सात दिन पहले दावा किया था कि उन्होंने एक जिले पर कब्जा कर लिया है. यह भारतीय सरहद के नजदीक है. पिछले साल अक्टूबर से म्यांमार की सेना के खिलाफ जातीय विद्रोहियों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं. अराकान आर्मी ने चिन स्टेट के पालेतवा शहर पर कब्जा कर लिया है. इसने टेलीग्राम पर बताया था कि पूरे शहर में सेना का भी कैंप नहीं बचा है.

More Stories
भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ
Jio Vs Starlink: भारत में कब शुरू होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? आकाश अंबानी ने दिया बड़ा संकेत
SBI Data Breach: स्टेट बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने की पुष्टि