नई दिल्ली
शेयर बाजार में आज यानी 23 जनवरी को शुरुआती तेजी के बाद गिरावट देखने को मिली। बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1053.10 (1.47%) अंकों की गिरावट के साथ 70,370.55 जबकि निफ्टी 333.00 (-1.54%) अंक गिरकर 21,238.80 अंक पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा गिरावट रही।
इससे पहले सेंसेक्स 445 अंक चढ़कर 71,868 पर खुला था। वहीं निफ्टी में भी 145 अंक की तेजी रही। ये 21,396 के लेवल पर ओपन हुआ था। जी-सोनी की मर्जर डील कैंसिल होने के बाद आज जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 31% की गिरावट है। सुबह 11:38 बजे इसका शेयर 57.85 रुपए (25%) की गिरावट के साथ 173.55 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
शनिवार को बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले 20 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 259 अंक फिसलकर 71,423 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट रही। ये 21,571 के लेवल पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिली थी। अच्छे तिमाही नतीजों के बाद IDBI बैंक के शेयर में 13% की तेजी रही थी।

More Stories
होर्मुज तनाव से शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, फिर शानदार रिकवरी
India Exports: जून में 15.5% बढ़ा भारत का निर्यात, व्यापार घाटा 30.43 अरब डॉलर पर पहुंचा
Stock Market: विदेशी निवेशकों की दमदार वापसी, क्या Nifty 26,500 की ओर? बाजार में महा-तेजी के संकेत