अनूपपुर
जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत फुलकोना का मामला सामने आया है! प्राप्त जानकारी के अनुसार कि खेत तालाब स्वीकृत हुई है जिसकी लागत राशि लगभग चार लाख 86 हजार रुपए बताई जा रहा है । जहां पर 35 से 40 मीटर की लंबाई चौड़ाई होनी चाहिए पर देख कर ऐसा लगता है कि 20 से 25 मीटर की लंबाई चौड़ाई खेत तालाब बनाई गई है। और जमकर मनरेगा के तहत फर्जी हाजिरी लगाकर अपने पूरे परिवार के नाम से खेत तालाब में शासन की राशि को खुला दुरुपयोग किया जाने की जानकारी प्राप्त हुई है जिसका एक जॉब कार्ड नंबर है।
मनरेगा के तहत फर्जी हाजिरी लगाकर पंचायत से लाभ ले रहे हैं।पर पंचायत के जिम्मेदार द्वारा इस परिवार को भ्रष्टाचार करने के लिए पूरी छूट दे दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह जमीन विवादित बताई जा रहा है फिर भी पंचायत द्वारा यह कार्य को रोक नही गया इससे यह साबित होता है कि इनकी दबंगई के आगे पंचायत भी नसमस्तक है

More Stories
मध्यप्रदेश की बेटी ने विश्व मंच पर लहराया तिरंगा, नीरू ढंडा का ISSF वर्ल्ड कप में कमाल
एमपी ट्रांसको ने सेमरी हरचंद सब स्टेशन पर किया तीसरा पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर
सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल हैं प्रधानमंत्री की जन-सुरक्षा योजनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव