बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर फिल्मफेयर अवार्ड्स के 69वें संस्करण में परफॉर्मेंस देंगी। फिल्मफेयर अवार्ड्स के 69वें संस्करण की मेजबानी इस साल गुजरात कर रहा है। जाह्नवी कपूर इस साल फिल्मफेयर में स्टेज पर परफॉर्म करने वाली हैं। जाह्नवी कपूर ने कहा कि इस बार गुजरात में फिल्मफेयर हो रहा है, जिसका सिनेमा और संस्कृति से गहरा नाता रहा है। मैंने पिछले दिनों गुजरात में काफी समय बिताया था। मैंने वहां पर अपनी आगामी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की शूटिंग की है। क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए मैं वड़ोदरा गई थी। गुजरात मुझे घर जैसा लगता है। इससे बेहतर जगह फिल्मफेयर अवार्ड समारोह के लिए इस बार नहीं हो सकती है

More Stories
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोर्ट में रो पड़ी आरोपी राधा, 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजे गए चारों आरोपी
फिल्म ‘माइकल’ को गोल्डन ग्लोब्स 2027 की म्यूजिकल-कॉमेडी श्रेणी में जगह नहीं मिली।
वाघा बॉर्डर पर आतिफ असलम के गाने से दब गई आयुष्मान-सारा की आवाज, वायरल हुआ वीडियो