October 27, 2026

राम मंदिर पूजन और भजन संध्या के साथ मनाएंगे लोहड़ी पर्व 22 को

भिलाई.
पंचशील पंजाबी संगठन दुर्ग भिलाई की ओर से लोहड़ी पर्व का आयोजन राम मंदिर पूजन एवं भजन संध्या के साथ किया जा रहा है। 22 जनवरी सोमवार की शाम सेक्टर पांच स्थित समाज के भवन में विविध भक्तिमय कार्यक्रम रखे गए हैं। जिसमें प्रख्यात भजन गायक प्रभंजय चतुवेर्दी की भजन संध्या होगी। शाम 6:30 बजे पूजन राम दरबार का आयोजन किया गया है और रात 9:00 बजे के बाद लोहड़ी प्रज्ज्वलन पंजाबी गीतों के साथ होगा। वही समस्त आगंतुकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।