भोपाल
अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को सभी पशुवध गृह, माँस-मछली की दुकाने बंद रहेंगी। इस संबंध में नगरीय विकास विभाग ने आदेश जारी कर आयुक्त नगर पालिक निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद और नगर परिषद को निर्देश जारी किये हैं।
नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय की अपील
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मंदिर परिसरों में स्वच्छता कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वच्छता अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश स्थानीय निकायों के अधिकारियों को दिये हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश की बेटी ने विश्व मंच पर लहराया तिरंगा, नीरू ढंडा का ISSF वर्ल्ड कप में कमाल
एमपी ट्रांसको ने सेमरी हरचंद सब स्टेशन पर किया तीसरा पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर
सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल हैं प्रधानमंत्री की जन-सुरक्षा योजनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव