बेंगलुरु
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु के पास अमेरिकी विमान विनिर्माता बोइंग के नए वैश्विक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी केंद्र परिसर का उद्घाटन किया। अत्याधुनिक बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर परिसर करीब 1,600 करोड़ रुपये की लागत से 43 एकड़ जमीन पर बना है। यह बोइंग का अमेरिका के बाहर अपनी तरह का सबसे बड़ा निवेश है।
बेंगलुरु के बाहरी इलाके देवनहल्ली में स्थित हाईटेक डिफेंस और एयरोस्पेस पार्क में बना यह परिसर भारत में जीवंत स्टार्टअप, निजी और सरकारी परिवेश के साथ साझेदारी के लिए एक आधारशिला बनेगा। बोइंग का यह केंद्र वैश्विक वैमानिकी एवं रक्षा उद्योग के लिए अगली पीढ़ी के उत्पादों और सेवाओं को विकसित करने में मदद करेगा।

More Stories
नासिक से 10 लाख में खरीदा NEET पेपर, हरियाणा में 15 लाख में बेचा; आरोपी गिरफ्तार
संजय कपूर परिवार विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: 30,000 करोड़ के मामले को बताया ‘महाभारत’ से भी बड़ा
Railway DA Hike: रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बढ़ा महंगाई भत्ता; 4 महीने का एरियर भी मिलेगा