खजुराहो
शनिवार के दिन कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने पर राजनगर विधायक विक्रम सिंह नातीराजा के नेतृत्व मे तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा जश्न मनाया गया है इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश सह प्रभारी सीपी मित्तल मौजूद रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नाटक में पूर्ण बहुमत की सरकार कांग्रेस की बनने पर जहां जगह-जगह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशबाजी की जा रही है और मिठाई खिला कर जश्न मनाया जा रहा है उसी को लेकर खजुराहो में शिव सागर तालाब के पास कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा राहुल गांधी जिंदाबाद सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारों के साथ जीत का जश्न मनाया गया इस मौके पर गोविंद सिंह,राम नरेश त्रिपाठी, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, अंजुमन सदर राहिद बेग बाबू खान, सलमान खान, जयपाल सिंह, नरेश त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह, सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन