नई दिल्ली
अदा शर्मा स्टारर फिल्म द केरल स्टोरी की एंट्री 100 करोड़ क्लब में हो गई है। छोटे बजट की इस फिल्म का धमाका देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी देखने को मिल रहा है। द केरल स्टोरी एक ओर जहां ऑस्ट्रेलिया में खूब कमाई कर रही है तो दूसरी ओर अमेरिका और कनाडा में भी रिलीज हुई है। सुदीप्तो सेन स्टारर फिल्म के यूएस-कनाडा स्क्रीनकाउंट की जानकारी सामने आई है।
फिल्म को मिली कितनी स्क्रीन्स
द केरल स्टोरी को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद किया जा रहा है। फिल्म इस शुक्रवार को अमेरिका और कनाडा में भी रिलीज हुई और अब इसके स्क्रीन काउंट डिटेल्स सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक द केरल स्टोरी को अमेरिका और कनाडा में 200 से अधिक स्क्रीन्स मिले हैं। फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो का कहना है कि ये फिल्म एक मिशन पर है, जो सिनेमा की क्रिएटिव बाउंडरीज से बाहर है। ये ऐसा मूवमेंट है, जिसे पूरी दुनिया तक पहुंचना चाहिए, जिससे जागरुकता आए।
2023 की सबसे अधिक कमाई वाली तीसरी फिल्म बनी द केरल स्टोरी
बता दें कि साल 2023 बॉलीवुड के लिए अच्छा रहा है और इस साल पठान ने इतिहास रचने का काम किया है। हालांकि इस साल कुछ बड़ी फिल्में भी अभी तक फ्लॉप हुईं और कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिनसे सभी को उम्मीदे हैं। sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 9वें दिन फिल्म ने करीब 19.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 112.87 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसे में ये इस साल हिंदी पट्टी में तीसरी सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर पठान (543.05 करोड़ रुपये), दूसरे नंबर पर तू झूठी मैं मक्कार (149.05 करोड़ रुपये), तीसरे नंबर पर द केरल स्टोरी और चौथे नंबर पर सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान (110.03 करोड़ रुपये) है।

More Stories
तेल में आग और बाजार में भागमभाग: क्या भारतीय निवेशकों को घबराना चाहिए? हिस्ट्री क्या कहती है?
PM मोदी-कार्नी बैठक में बड़ा फैसला: 50 अरब डॉलर तक बढ़ेगा द्विपक्षीय व्यापार, कई अहम मुद्दों पर सहमति
ओमान में ड्रोन हमले का शिकार बना तेल टैंकर, मिडिल-ईस्ट संघर्ष में भारतीय की मौत