रांची
अब झारखंड में 50 साल की उम्र वाली महिलाएं सरकारी पेंशन (Women Pension) का लाभ उठा सकती हैं क्योंकि हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) ने महिलाओं के लिए 60 साल के पेंशन योग्यता की आयु में 10 साल की बड़ी कटौती की है।
सरकार ने महिलाओं के लिए पेंशन पाने की उम्र सीमा मौजूदा 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष करने का निर्णय लिया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की कंपनियों में 75 फीसदी नौकरियां भी रिजर्व करेगी। हेमंत सरकार ने कहा है कि वृद्धावस्था पेंशन का लाभ उठाने के लिए झारखंड का निवासी होना आवश्यक है। साथ ही वह व्यक्ति टैक्स भुगतान की कैटेगरी में नहीं आता हो। इसके अलावा, इस पेंशन का लाभ उठाने लिए वह कोई और पेंशन का लाभ नहीं ले रहा हो। इन सभी शर्तों को पूरा करने के बाद ही वह पेंशन के लिए योग्य होगा।
बता दें कि राज्य में कुल 35.68 लाख लाभार्थी पेंशन का लाभ पा रहे हैं। पिछले 4 वर्षों में पेंशनभोगियों की संख्या में 82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को घोषणा की थी कि राज्य में आदिवासी और दलित 60 वर्ष की पूर्व सीमा के बजाय 50 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर पेंशन लाभ के पात्र होंगे।

More Stories
एमपी से राज्यसभा चुनाव में BAP उतारेगी उम्मीदवार, कमलेश्वर डोडियार ने मोदी और राहुल से मांगा समर्थन
हरियाणा, ओडिशा और बिहार की घटनाओं से बढ़ी टेंशन! कांग्रेस को राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग का डर, विधायकों की बाड़ेबंदी की तैयारी
केरल में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह