भोपाल
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने महाराष्ट्र के नासिक में हुए राष्ट्रीय युवा उत्सव में भोपाल की उमा वर्मा को लोकगीत में द्वितीय और भाषण प्रतियोगिता में ग्वालियर की शिखा सिकरवार को तीसरा स्थान मिलने पर बधाई दी है। ये पुरस्कार उमा वर्मा को लोकगीत “पणीहारी गीत’’ की प्रस्तुति और शिखा सिकरवार को “विकसित भारत का संकल्प’’ विषय पर भाषण के लिये मिले।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 12 से 16 जनवरी तक नासिक (महाराष्ट्र) में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले मध्यप्रदेश के प्रतिभागियों को हरी-झण्डी दिखाकर रवाना किया था। राष्ट्रीय युवा उत्सव में मध्यप्रदेश के 110 प्रतिभावान युवाओं के दल ने सहभागिता की। मध्यप्रदेश के दल ने समूह लोकगीत, एकल लोकगीत, भाषण प्रतियोगिता, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भागीदारी की।

More Stories
ईरान-इजराइल युद्ध का असर: देशभर में महंगे हो सकते हैं कपड़े, बढ़ने लगे कपास और धागे के दाम
भोपाल में बढ़ सकती हैं प्रॉपर्टी की कीमतें, कलेक्टर गाइडलाइन में 20% से 100% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव
24 घंटे खुला भोपाल एयरपोर्ट, फिर भी समर सीजन में लेट नाइट फ्लाइट्स पर एयरलाइंस की नहीं रुचि