छत्रपति संभाजीनगर
मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा कि वह समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर 26 जनवरी को मुंबई में आजाद मैदान या शिवाजी पार्क मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे।
उन्होंने अपने नेतृत्व वाले मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख स्थल अंतरवाली सरती गांव में संवाददाताओं से कहा, ''मराठा समुदाय के सदस्य 20 जनवरी को अंतरवाली सरती गांव (जालना जिले में) से मुंबई के लिए निकलेंगे। वे कुछ यात्रा पैदल करेंगे और बाकी यात्रा वाहनों के जरिए की जाएगी। हमारा लक्ष्य 26 जनवरी तक मुंबई पहुंचने का है।''
जरांगे ने कहा, ”मैं 20 जनवरी को अंतरवाली सरती गांव से पैदल यात्रा शुरू करूंगा।”उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में आगामी आंदोलन की योजना साझा की।जरांगे ने कहा, ‘आंदोलनकारी 20 जनवरी को सुबह 9 बजे अंतरवाली सरती से यात्रा शुरू होंगे। वे हर दिन दोपहर तक पैदल चलेंगे। बाद में वे वाहनों में सवार होंगे और रात्रि विश्राम के लिए अपने अगले गंतव्य की ओर बढ़ेंगे।’
मराठा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

More Stories
भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ
Jio Vs Starlink: भारत में कब शुरू होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? आकाश अंबानी ने दिया बड़ा संकेत
SBI Data Breach: स्टेट बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने की पुष्टि