मुंबई
मुंबई के डोंबिवली लोढ़ा फेज 2 में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। यहां खोना एस्टेरेला टावर की गैलरी में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक तीसरी मंजिल से उठी आग की लपटें देखते-ही देखते नीचे पहली और ऊपर छठी मंजिल तक पहुंच गई। गनीमत यह थी कि इसमें लोग तीसरी मंजिल तक ही रह रहे थे। ऐसे में तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग को काबू करने का प्रयास अभी किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। वहीं हवा तेज होने की वजह से बहुत जल्दी आग फैल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि बिल्डिंग की गैलरी वाली खिड़कियों से आग की लपटें निकल रही हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बता दें कि हाल ही में मुंबई के गिरगांव चौपाटी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई थी। इस घटना में सभी लोगों को सुरक्षित नहीं निकाला जा सकता था। आग में जलकर और दम घुटने की वजह से कई लोगों की जान चली गई थी।

More Stories
42 वॉरशिप पहले से ऑर्डर में, अब 78 नए युद्धपोत-सबमरीन से समुद्री ताकत बढ़ाएगा भारत
दिल्ली-वाराणसी से मुंबई-पुणे तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 7 नए रूट्स पर सरकार का बड़ा प्लान
हिमाचल के पति-पत्नी ने रचा इतिहास, अमित और राधिका एक साथ बने लेफ्टिनेंट कर्नल