रायगढ़.
रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस ने शुक्रवार की रात दो पिकअप वाहन में लोड 105 बोरी अवैध धान पकड़ते हुए इस मामले की पूरी जानकारी खाद्य विभाग को दे दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी की रात तहसीलदार लैलूंगा और थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा अवैध धान के परिवहन एवं संग्रहण को लेकर ग्राम भ्रमण किया जा रहा था।
इसी दरम्यान ग्राम केसला में पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 ए.एन.-6511 तथा सीजी 13 एल-5980 में लेकर जा रहे धान की चेकिंग हुई। दोनों पिकअप वाहन के चालक संतोष भगत, ग्राम खैरबहार और सुरज सिदार निवासी ग्राम खार लैलूंगा से धान परिवहन के संबंध में धान मंडी का टोकन या कोई अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया। जिस पर दोनों वाहन चालकों के द्वारा धान के संबंध में कोई भी कागजात नहीं था। टीआई लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा खाद्य निरीक्षक को सूचना दी गई है।

More Stories
नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत
108 एम्बुलेंस को लेकर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, पुरानी और बार-बार खराब होने वाली गाड़ियां तत्काल बदलें
छत्तीसगढ़ में RSS की प्रांतीय इकाई में बदलाव की तैयारी? दो दिन के दौरे पर आज आएंगे मोहन भागवत