करनाल
पुलिस के सामने कई अलग-अलग तरह के मामले सामने आते रहते हैं। अब एक और मामला करनाल के घरौंडा के एक गांव से जुड़ा हुआ सामने आया है। जहां एक शादीशुदा शख्श अपनी साली के संग फरार हो गया है। आरोपी के 4 बच्चे हैं और वो जिस महिला (साली) के साथ भागा है उसके भी 5 बच्चे हैं। यानी 4 बच्चों का पिता , 5 बच्चों की मां के संग फरार हो गया है। दोनों में जीजा-साली का रिश्ता है। वहीं जानकारी ये भी मिली है जो व्यक्ति फरार हुआ है उसकी पत्नी गर्भवती है।
आरोपी की पत्नी गर्भवती
घरवालों के इस मामले की जानकारी 5 दिन बाद मिली। जब आरोपी अपनी साली को लेकर अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी शख्स मूलरूप से यूपी के मुफ्फरनगर का रहने वाला है और करनाल के घरौंडा के एक गांव में रहता है। आरोपी के 4 बच्चे हैं और उसकी पत्नी गर्भवती है। अपनी पत्नी की देखभाल के लिए वो अपनी साली को लेने आया था।
साली भी शादीशुदा, उसके 5 बच्चे
उसकी साली भी शादीशुदा है और उसके भी 5 बच्चे हैं। पहले तो परिवार वालों ने उसके साथ उसे भेजने से मना कर दिया, लेकिन अनुरोध करने पर साली को उसके साथ भेज दिया। अब करीब 5 दिन बीत गए हैं उन दोनों का कुछ पता नही है। जानकारी ये मिली है कि व्यक्ति अपनी साली को लेकर अभी तक घर नहीं पहुंचा है। जिसके बाद सभी ने अलग अलग जगहों पर तलाश की। रिश्तेदारों के घर पता किया पर कोई जानकारी नहीं मिली हैय़ जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी और मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

More Stories
भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ
Jio Vs Starlink: भारत में कब शुरू होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? आकाश अंबानी ने दिया बड़ा संकेत
SBI Data Breach: स्टेट बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने की पुष्टि