रायपुर
मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में समग्र शिक्षा कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समग्र शिक्षा के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत राज्य के दूरस्थ इलाकों के सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत् स्कूलों में सूचना प्रौद्योगिकी के तहत् उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।
बैठक में भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय को प्रेषित करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य समग्र शिक्षा की कार्ययोजना 2024-2025 पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी प्रकार से पी एम श्री योजना के तहत् स्वीकृत वार्षिक कार्ययोजना के बजट प्रस्ताव पर भी व्यापक चर्चा हुई। बैठक में समग्र शिक्षा के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों के स्थल परिवर्तन की कार्योत्तर स्वीकृति प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के तहत् आयोजित इस बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित समग्र शिक्षा के कार्यकारिणी में शामिल विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
पीडब्ल्यूडी सचिव का निरीक्षण, निर्माण गुणवत्ता में लापरवाही पर नाराजगी
युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
अन्न का सम्मान और किसानों का योगदान स्वीकारना हमारा दायित्व: राष्ट्रपति