आइजोल
मिजोरम में दो- दो अलग-अलग अभियानों के तहत 68.41 करोड़ रूपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए गए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। असम राइफल्स ने यह जानकारी दी।
असम राइफल्स के जवानों ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सियाहा जिले के बुआलपुई गांव में छापा मारा और 225 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया।
असम राइफल्स ने जानकारी दी कि बुधवार को जब्त किए गए नशीले पदार्थों की अनुमानित कीमत 1.75 करोड़ रुपये है। इसके संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बृहस्पतिवार को एक अन्य ऑपरेशन में जवानों ने चम्फाई जिले के ज़ोखावथर-मेलबुक रोड से 22.2 किलोग्राम वजन वाले मेथामेफ्टामाइन गोलियों के 20 पैकेट जब्त किए गए जिनकी अनुमानित कीमत 66.66 करोड़ रुपये है। कानूनी कार्यवाही के लिए उत्पाद शुल्क और नारकोटिक्स विभाग को सौंप दिया गया। असम राइफल्स ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

More Stories
भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ
Jio Vs Starlink: भारत में कब शुरू होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? आकाश अंबानी ने दिया बड़ा संकेत
SBI Data Breach: स्टेट बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने की पुष्टि